Human Live Media

HomeStateBihar*जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान आठ मामलों का निस्तारण किया गया* आज लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 21 अपील

*जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान आठ मामलों का निस्तारण किया गया* आज लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 21 अपील

Rohtas /Sasaram : लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 21 अपी आवेदनों पर पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी।
IMG-20250802-WA0002(1)

Rohtas /Sasaram : लोक शिकायत निवारण अन्तर्गत प्राप्त 21 अपी आवेदनों पर पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में जिला पंचायत राज पदाधिकारी रोहतास, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सासाराम, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल डिहरी उपस्थित रहे। परन्तु, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज अन्य कार्य में व्यस्त रहने के कारण उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण उनसे संबंधित परिवाद पर सुनवाई नहीं किया गया। साथ हीं नौ अपीलार्थी सुनवाई के क्रम में उपस्थित नहीं हुये जिनके मामलें को अगली तिथि निर्धारित करते हुए निदेश दिया गया कि उक्त तिथि पर निश्चित रूप से उपस्थित रहे अन्यथा लोक प्राधिकार के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर आपके मामले को निष्पादित कर दिया जायेगा। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान डा० श्रवण कुमार राय चौधरी, श्री निरज कुमार, श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, श्री राकेश कुमार, श्रीमति संगती देवी, श्री हंसराज सिंह, श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार दुबे के शिकायतों का निराकरण करते हुये निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

Table of Contents

    Loading

    No Comments