Human Live Media

HomeBlogबंगाल चुनाव की उलटी गिनती शुरू, कोलकाता पहुंचेगी चुनाव, दो दिनों तक चलेगा तैयारियों का बड़ा मंथन

बंगाल चुनाव की उलटी गिनती शुरू, कोलकाता पहुंचेगी चुनाव, दो दिनों तक चलेगा तैयारियों का बड़ा मंथन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की
election-commision

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ रविवार रात कोलकाता पहुंचेगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्ण पीठ 9 मार्च से अपनी बैठकों का सिलसिला शुरू करेगी। दौरे की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त सुबह कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

Table of Contents

    गौरतलब है कि कालीघाट मंदिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। पूजा के बाद आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा। इस दौरान आयोग राज्य में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दलों की शिकायतों और सुझावों को सुनेगा।

    इसी दिन दोपहर में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल पूर्ण पीठ के सामने बंगाल में जारी अंतिम मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों और उनकी मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट पेश करेंगे। दौरे के दूसरे दिन आयोग की टीम राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडेय सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

    इसके बाद चुनाव आयोग के सदस्य चुनाव पंजीकरण अधिकारियों, सहायक पंजीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों के साथ भी संवाद करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में आयोग जिलाधिकारियों, जो जिला चुनाव अधिकारी भी होते हैं, पुलिस अधीक्षकों और अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.