Human Live Media

HomeStateBiharकोचस में नए थानाध्यक्ष की एंट्री, दूसरे दिन ही शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा

कोचस में नए थानाध्यक्ष की एंट्री, दूसरे दिन ही शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा

कोचस रोहतास: कोचस थाना में मंगलवार को पदभार ग्रहण करने वाले नए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यभार संभालते ही अपने तेवर
IMG-20250916-WA0015

कोचस रोहतास: कोचस थाना में मंगलवार को पदभार ग्रहण करने वाले नए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यभार संभालते ही अपने तेवर साफ़ कर दिए। जॉइनिंग के दूसरे ही दिन बुधवार को उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर मोहनिया रोड स्थित इफको ई-बाजार के समीप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया।

Table of Contents

    पुलिस ने यूपी नंबर की पिकअप (UP 61 AT 2670) से कुल 671 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया। हालांकि, वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

    थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि “पदभार संभालने के तुरंत बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 671 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है। शराब माफिया को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

    नए थानाध्यक्ष की इस सक्रियता से स्थानीय लोग खासे उत्साहित हैं। इलाके में चर्चा है कि “थाना अध्यक्ष हो तो ऐसा। जॉइनिंग के दूसरे ही दिन उन्होंने जिस सख़्ती के साथ शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा है, उससे साफ हो गया है कि अब तस्करों के दिन लदने वाले हैं।” लोगों ने खुशी जताई है कि अब कोचस में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी और शराब तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी।

    जानकारों के अनुसार, कोचस क्षेत्र लंबे समय से शराब तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है। लेकिन नए थानाध्यक्ष की यह कार्रवाई संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्यवाही देखने को मिलेगी।

    Loading

    No Comments