Human Live Media

HomeNewsअंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया हरियाणा का जलवा, CM नायब सैनी ने पेश किया विकसित राज्य का विजन

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया हरियाणा का जलवा, CM नायब सैनी ने पेश किया विकसित राज्य का विजन

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा ने अपनी सांस्कृतिक पहचान, औद्योगिक क्षमता और आधुनिक तकनीकी विकास की झलक पेश
WhatsApp Image 2026-11-23 at 2.51.59 PM

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा ने अपनी सांस्कृतिक पहचान, औद्योगिक क्षमता और आधुनिक तकनीकी विकास की झलक पेश की है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस मेले में राज्य की ओर से एक विशेष पैवेलियन तैयार किया गया है, जिसमें हरियाणा की उपलब्धियों के साथ भविष्य की विकास योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य दिवस समारोह के दौरान हरियाणा पैवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक उपलब्धियों और कारोबारियों के लिए तैयार हो रहे नए अवसरों की जानकारी दी।

    इस बार हरियाणा के पैवेलियन में एक खास पहल देखने को मिली। यहां पहली बार एक्सपोर्ट कॉर्नर बनाया गया है। इसका मकसद राज्य के उद्यमियों और कारोबारियों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है, ताकि वे अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचा सकें और निर्यात के नए अवसर तलाश सकें।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने अपनी मेहनत, मजबूत इच्छाशक्ति और लगातार विकास के दम पर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि कभी सीमित संभावनाओं वाला माना जाने वाला यह राज्य आज औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो रहा है।

    सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा भी इस लक्ष्य को हासिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाया गया हरियाणा का पैवेलियन राज्य की पारंपरिक विरासत और आधुनिक विकास के बीच तालमेल को प्रदर्शित करता है। इसके जरिए हरियाणा ने निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में अपनी तैयारियों को सामने रखा है।

    Loading

    Comments are off for this post.