Last updated: August 3rd, 2025 at 06:04 am

कोचस (रोहतास)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संस्थागत प्रसव दर को बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर और सफाईकर्मी समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्थागत प्रसव दर को 60% से ऊपर ले जाना अनिवार्य है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण, सर्वेक्षण और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।
डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि सही सर्वे से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कोई भी गर्भवती महिला स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने और महिलाओं को सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
![]()
No Comments