Human Live Media

HomeNewsअर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ दी श्रद्धांजलि

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर शोक जताने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की
cm1-1

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर पहुंचे। दोपहर करीब 2:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर घोड़ाबांधा स्थित कनफुटा मैदान में उतरा। यहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Table of Contents

    इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अर्जुन मुंडा सहित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने अर्जुन मुंडा को ढांढस बंधाया और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की कामना की।

    मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन करीब एक घंटे तक अर्जुन मुंडा के आवास पर रहे। इस दौरान झामुमो के कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनमें समीर मोहंती, सोमेश सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी और सविता महतो समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। वहीं, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने भी अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

    मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कनफुटा मैदान से लेकर अर्जुन मुंडा के आवास तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

     

    Loading

    Comments are off for this post.