Human Live Media

HomeStateBiharडेहरी में 18 सितंबर को पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं संग बनाएंगे जीत की रणनीति

डेहरी में 18 सितंबर को पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं संग बनाएंगे जीत की रणनीति

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों में तेजी आ गई है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
IMG-20250916-WA0018

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों में तेजी आ गई है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 सितंबर को डेहरी आएंगे। शाह यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दक्षिण बिहार में जीत की रणनीति बनाएंगे।

Table of Contents

    शाह के आगमन को लेकर दिल्ली से उनका सुरक्षा बल डेहरी पहुंच चुका है। सोमवार को नगर परिषद सभागार में अधिकारियों ने आगमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण और वैकल्पिक इंतजाम पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में एसडीएम निलेश कुमार, एसडीपीओ वन अतुलेश मिश्रा, एसडीपीओ टू वंदना मिश्रा, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, बीडीओ अजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा की ओर से प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, त्रिविक्रम नारायण सिंह और जिलाध्यक्ष संतोष पटेल शामिल हुए।

    गृह मंत्री को तीन स्तरीय सुरक्षा दी जाएगी, जिसमें स्पेशल कमांडो, केंद्रीय बल और बिहार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। शाह के हेलीकॉप्टर के लिए डालमियानगर खेल मैदान में हेलीपैड बनाया जाएगा। बारिश की स्थिति में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय का हेलीपैड उपयोग में लाया जाएगा।

    अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने खेल मैदान का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, 30 मीटर के दायरे में सफेद गोला और सुरक्षा बल की तैनाती की रूपरेखा तय की। वहीं जक्खी बिगहा स्थित ईं. ललन सिंह स्पोर्ट्स क्लब तक निर्बाध सड़क मार्ग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

    माना जा रहा है कि 2020 विधानसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए की हार के बाद इस बार खुद अमित शाह चुनावी रणनीति की कमान संभाल रहे हैं। वे शाहाबाद और मगध क्षेत्र के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर जीत का मंत्र देंगे।

     

    Loading

    No Comments