Last updated: October 12th, 2025 at 06:24 am

Rohtas: रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के सासाराम–चौसा मार्ग पर शनिवार की सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में झारखंड के एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के दूसरे ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे सहुआर–अमवलिया फाल के समीप गोरखपुर से पाई लोड कर सासाराम जा रहे ट्रक और झारखंड के टाटा ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। झारखंड के ट्रक में सवार चालक टुनटुन उर्फ धनेश्वर कुमार (36 वर्ष), निवासी बालूमाथा, लातेहार, इस दर्दनाक हादसे में घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के अनुसार, झारखंड का ट्रक बक्सर जा रहा था और चालक को झपकी आने के कारण नियंत्रण खो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और झारखंड ट्रक गहरे पानी में पलट गया।
दूसरी ओर, गोरखपुर से आए ट्रक के चालक अर्जुन यादव और खलासी अब्दुल शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस बल ने झारखंड ट्रक के केबिन में फंसे मृतक के शव को तीन घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और पास के सिंचाई फाल में पलटने से चालक बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज की स्थिति पर नजर बनाए रखी है
![]()
No Comments