Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में अपराधियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा इलाजरत

रोहतास में अपराधियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा इलाजरत

सासाराम। रोहतास में अपराधियों के हौसले इन दिनों सातवें आसमान पर है। जिले में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने मंगलवार
Screenshot_20250731_094722_WhatsAppBusiness

सासाराम। रोहतास में अपराधियों के हौसले इन दिनों सातवें आसमान पर है। जिले में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें से एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं दूसरा व्यक्ति फिलहाल इलाजरत है।

Table of Contents

    पहली घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है, जहां बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम विक्रमा सिंह को उनके घर के दरवाजे पर हीं गोली मार दी। गोली विक्रमा सिंह के सीने में मारी गई और घायल विक्रमा सिंह को जब आनन-फानन में इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया तो इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते हीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार अपने दल बल के साथ नारायण मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

    मोटर चोरी के आरोप में मारी गोली 

    इधर दूसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गांव से सामने आई है। यहां अपराधियों ने रंजीत पासवान नामक एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया है। हालांकि घायल किसान खतरे से बाहर है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के हीं संतोष पांडे नामक व्यक्ति द्वारा मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए लगातार गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। साथ हीं उनके द्वारा खेत में कार्य करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।

    रोहतास एसपी ने की पुष्टि

    रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गांव में घटी वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। जबकि विक्रमा सिंह की मौत मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    घटना के बाद लोगों में दहशत

    घटना के बाद जिले में दहशत का माहौल है और रोहतास में एक के बाद एक हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

    Loading

    No Comments