Human Live Media

HomeStateBiharसमाहरणालय में सघन वाहन जांच, 49 गाड़ियों की पड़ताल में 17 पर कार्रवाई, ₹47,500 जुर्माना

समाहरणालय में सघन वाहन जांच, 49 गाड़ियों की पड़ताल में 17 पर कार्रवाई, ₹47,500 जुर्माना

रोहतास: जिलाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय परिसर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
IMG-20251215-WA0017

रोहतास: जिलाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय परिसर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत परिसर में खड़े कुल 49 वाहनों की जांच की गई।

Table of Contents

     

    जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन, अवैध पार्किंग तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में 17 वाहन दोषी पाए गए। इन सभी वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹47,500 (सैंतालीस हजार पाँच सौ रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

     

    इस विशेष अभियान में जिले के सभी मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) उपस्थित रहे। वहीं ओएसडी श्री आशीष रंजन मौके पर मौजूद रहकर जांच अभियान की निगरानी करते रहे।

     

    जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकारी अधिकारियों के वाहनों सहित सभी वाहनों के वैध दस्तावेजों की अनिवार्य जांच होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

     

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

    Loading

    No Comments