Human Live Media

HomeStateBihar31 अगस्त को नवादा पहुंचेंगे आईपीएस विकास वैभव, दो बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल

31 अगस्त को नवादा पहुंचेंगे आईपीएस विकास वैभव, दो बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के बैनर तले 31 अगस्त, रविवार को नवादा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों
IMG-20250828-WA0018

लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के बैनर तले 31 अगस्त, रविवार को नवादा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के चर्चित व लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी विकास वैभव शामिल होंगे।

Table of Contents

    पहला कार्यक्रम सिरदला प्रखंड के शाहपुर स्थित बीपीएम इंटरनेशनल स्कूल में ‘गार्गी नारी शक्ति संवाद’ के नाम से आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भरता व सशक्तिकरण का संदेश केंद्रित हैं। नवादा एलआईबी गार्गी अध्याय समन्वयक किरण कुमारी ने बताया कि यह संवाद महिलाओं को एक साझा मंच देगा, जहां वे खुलकर अपनी बात रख सकेंगी।

    दूसरा कार्यक्रम रजौली प्रखंड स्थित अमावां संगत परिसर में आयोजित ‘युवा संवाद’ है, जहां विकास वैभव युवाओं को राष्ट्र निर्माण व समाज परिवर्तन की दिशा में प्रेरित करेंगे। एलआईबी समन्वयक व समाजसेवी रुद्र प्रताप ने बताया कि बड़ी संख्या में स्थानीय युवा इसमें शामिल होकर अभियान से जुड़ने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में अपार ऊर्जा है, यदि उसे सही दिशा मिले तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है।

     

    एलआईबी जिला मुख्य समन्वयक विश्वजीत कुमार ने कहा कि किसी भी समाज में प्रगतिशील बदलाव तभी संभव है जब वहां की महिलाएं और युवा अपनी भूमिका समझकर आगे बढ़ें। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नवादा के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने इसे केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि “सामाजिक जागरूकता का अभियान” बताते हुए कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का आधार है।

    इन दोनों आयोजनों के माध्यम से युवाओं और महिलाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया जाएगा।

    Loading

    No Comments