Human Live Media

HomeNewsJ&K में IAS अधिकारी पर कथित दुर्व्यवहार के आरोप, सरकार ने दिए जांच के आदेश; 15 दिन में रिपोर्ट तलब

J&K में IAS अधिकारी पर कथित दुर्व्यवहार के आरोप, सरकार ने दिए जांच के आदेश; 15 दिन में रिपोर्ट तलब

जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन पर JKAS अधिकारी बीनीश वानी के साथ कथित दुर्व्यवहार करने के आरोपों
WhatsApp Image 2026-10-16 at 9.32.20 PM

जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन पर JKAS अधिकारी बीनीश वानी के साथ कथित दुर्व्यवहार करने के आरोपों की जांच होगी। मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद प्रदेश सरकार ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने जांच पूरी कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

Table of Contents

    सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी सरकारी आदेश संख्या 1654-JK(GAD) के तहत IAS अधिकारी मनदीप कौर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में आवास एवं शहरी विकास विभाग में आयुक्त-सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

     कुमार राजीव रंजन के खिलाफ आरोपों की होगी जांच

    सरकारी आदेश के मुताबिक, जांच में श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राजीव रंजन पर लगे आरोपों की पड़ताल की जाएगी। आरोप है कि उन्होंने गांदरबल में रोजगार विभाग की सहायक निदेशक और JKAS अधिकारी बीनीश वानी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

    सरकार ने जांच अधिकारी को आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मामले की जांच के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव अमित वर्मानी को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी (Presenting Officer) भी नियुक्त किया गया है।

     मिशन युवा की बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद

    यह मामला 14 अक्टूबर को आयोजित ‘मिशन युवा’ (Mission YUVA) की समीक्षा बैठक से जुड़ा है। बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी के कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे।

    सरकार के जांच के आदेश के बाद अब मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की आधिकारिक स्तर पर पड़ताल की जाएगी। हालांकि, कुमार राजीव रंजन पर लगाए गए आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.