Last updated: October 25th, 2025 at 01:50 am

भभुआ (कैमूर): शुक्रवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से भभुआ नगर परिषद के विभिन्न खतरनाक घाटों का निरीक्षण किया गया एवं दिए गए सुरक्षा के आवश्यक निदेश।
छठ पर्व को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने भभुआ नगर के विभिन्न खतरनाक घाटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रोशनी एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, गोताखोरों की व्यवस्था, निगरानी दल एवं महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
![]()
No Comments