Last updated: November 15th, 2025 at 05:57 am

करगहर। विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह ने करगहर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 35,365 वोटों के बड़े अंतर से हराते हुए शानदार जीत हासिल की। परिणाम आते ही करगहर में एनडीए समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों और अबीर-गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया।
जीत के बाद बशिष्ठ सिंह ने करगहर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रेम की जीत है। उन्होंने कहा, “यह जनादेश विकास, पारदर्शिता और सुशासन की स्वीकृति है। करगहर की जनता ने फिर साबित कर दिया कि एनडीए पर उनका भरोसा आज भी अटूट है।”
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और कृषि से जुड़े कार्यों को और गति दी जाएगी। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने व महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही।
बशिष्ठ सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में करगहर को एक विकसित एवं मॉडल विधानसभा बनाने की दिशा में तेज़ी से काम होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को भी जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और जनता के अपार समर्थन से ही यह प्रचंड जीत संभव हो पाई।
करगहर पूरे दिन जश्न में डूबा रहा और एनडीए समर्थकों ने इसे जनता की जीत बताया।
![]()
No Comments