Last updated: September 29th, 2025 at 03:21 am

कोचस रोहतास । बलथरी, कपासिया और सोहवलिया गांव की महादलित बस्तियों में पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी छापेमारी कर करीब 4 हजार लीटर महुआ शराब नष्ट कर दी। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में की गई।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब बनाने वाले इस दौरान फरार हो गए। पुलिस ने महुआ से शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले केमिकल, गुड़, महुआ और पानी के साथ अन्य बर्तन भी नष्ट कर दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ कड़ी चेतावनी है।
इस कार्रवाई के बाद बलथरी, कपासिया और सोहवलिया के ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की और इसे स्वागतयोग्य कदम बताया। उनका कहना है कि इससे गांव में अवैध शराब के कारोबार में कमी आएगी और युवाओं को शराब की लत से बचाया जा सकेगा।
पुलिस ने आगे की जांच जारी रखते हुए फरार शराब निर्माताओं की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास तेज कर दिया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
![]()
No Comments