Human Live Media

HomeStateBiharचांद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

चांद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

चांद। कैमूर जिले के चांद थाना पुलिस ने शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस
IMG-20251005-WA0003

चांद। कैमूर जिले के चांद थाना पुलिस ने शराब माफियाओं पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बराव गांव निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15.5 लीटर विदेशी शराब एवं 7.8 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग शराब की ढुलाई में किया जा रहा था।

Table of Contents

     

    थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी अभिषेक यादव, पिता राम अवतार यादव, ग्राम बराव, थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में पहचान की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने शराब खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।

     

    पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी शराब की छोटी खेप आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई थी। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

     

    थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Loading

    No Comments