Human Live Media

HomeStateBiharवन विभाग में बड़ा फेरबदल : रोहतास के नए डीएफओ बने स्टेलिन फिडल कुमार

वन विभाग में बड़ा फेरबदल : रोहतास के नए डीएफओ बने स्टेलिन फिडल कुमार

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय वन सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश में
IMG-20250926-WA0006

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय वन सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश में रोहतास, कैमूर और अररिया समेत कई जिलों के डीएफओ बदले गए। इस फेरबदल के बाद अब स्टेलिन फिडल कुमार को रोहतास का नया डीएफओ बनाया गया है।

Table of Contents

     

    वहीं, अब तक रोहतास डीएफओ के पद पर कार्यरत मनीष कुमार वर्मा को बांका का डीएफओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैमूर के डीएफओ चंचल प्रकाशम का तबादला अररिया कर दिया गया है। उनकी जगह अररिया के डीएफओ संजीव रंजन को कैमूर का डीएफओ बनाया गया है।

     

    वन विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर रोहतास और कैमूर जिले में जंगलों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम चुनौतियां हैं। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

    Loading

    No Comments