Human Live Media

HomeStateBiharआधुनिक खेती को मिलेगी रफ्तार: सासाराम में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला शुरू, उमड़ रहे किसान

आधुनिक खेती को मिलेगी रफ्तार: सासाराम में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला शुरू, उमड़ रहे किसान

सासाराम: जिला कृषि कार्यालय, रोहतास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का विधिवत उद्घाटन DIET, फजलंगज सासाराम
IMG-20251216-WA0012

सासाराम: जिला कृषि कार्यालय, रोहतास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का विधिवत उद्घाटन DIET, फजलंगज सासाराम के प्रांगण में किया गया। यह मेला 17 दिसंबर 2025 तक चलेगा। उद्घाटन के साथ ही मेले में किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

Table of Contents

    मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें ट्रैक्टर चलित उपकरण, बीज ड्रिल, रीपर, थ्रेसर सहित कई उन्नत मशीनें शामिल हैं। इसके साथ ही किसानों को अनुदान आधारित सरकारी योजनाओं, यंत्रीकरण से जुड़ी सुविधाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

    कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर यांत्रिक और तकनीकी खेती की ओर प्रेरित करना है, जिससे उत्पादन लागत कम हो और उपज में बढ़ोतरी हो सके।

    मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर विशेषज्ञ किसानों को यंत्रों के उपयोग, रखरखाव और अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। किसानों में आधुनिक उपकरणों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    कृषि विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से मेले में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। मेला ज्ञान, तकनीक और अवसर का केंद्र बनता जा रहा है।

    Loading

    No Comments