Last updated: October 16th, 2025 at 08:42 am

मोहनियां (कैमूर)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोहनियां सीट से अब जन सुराज पार्टी ने एक नई उम्मीद पेश की है। क्षेत्र की बेटी और समाजसेवी गीता को पार्टी ने मोहनियां विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के सानिध्य में गीता ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, बल्कि जनता के सम्मान, अधिकार और विकास की है।
घोषणा के बाद गीता ने कहा — “मोहनियां की जनता का अरमान, अब होगा विकास का आसमान। जिस सामूहिक संकल्प के साथ हमने इस लड़ाई की शुरुआत की थी, उसे अंजाम तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। हमारा क्षेत्र भ्रष्टाचार मुक्त होगा और चौतरफा विकास की मिसाल बनेगा।”
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर उनकी प्राथमिकता होगी। हर बच्चे के हाथ में “स्कूल का बस्ता” और हर परिवार तक “विकास का रास्ता” पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
गीता ने आगे कहा कि जन सुराज के सिद्धांत “सही लोग, सही सोच, सामूहिक प्रयास” को लेकर वे जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने मोहनियां की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय है बदलाव का — ऐसा बदलाव जो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर भविष्य दे।
घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने कहा कि मोहनियां की बेटी के मैदान में आने से क्षेत्र में एक नई राजनीतिक ऊर्जा का संचार हुआ है। गीता ने अंत में कहा — “बिहार का विकास, मोहनियां का विकास — यही मेरा प्रण, यही मेरा वचन है।”
![]()
No Comments