Last updated: October 11th, 2025 at 11:42 am

मोतिहारी – डी ए वी सी एम सी नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 8 एवं 9 अक्टूबर तक गया मे आयोजित डी ए वी नेशनल जोनल प्रतियोगिता मे स्थानीय सी एस डी ए वी के बालक व बालिका खिलाडियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, जुडो, कराटे, वुशू एवं ताइक्वांडो मे अपने प्रतिभा का परचम लहराते हुए 34 मैडल्स जीत कर अपने शहर और जिले का नाम रौशन किये। वरीय क्रीड़ा प्रशिक्षक रवि भूषण पाण्डेय ने बताया की उक्त प्रतियोगिता मे कुल 40 खिलाडियों ने भाग लिया था जिसमे स्वर्ण पदक 17, सिल्वर पदक 12 एवं रजत पदक 5 अपने झोली मे डाले।
बालिका कुश्ती का नेतृत्व विद्यालय की स्पोर्ट्स कप्तान दिव्यांशी बाजपेयी तो बालक वर्ग का नेतृत्व स्पोर्ट्स कप्तान अनुभव प्रकाश ने किया।
पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है,
कुश्ती बालिका वर्ग मे सिमरन कुमारी, आयुषी कुमारी,अनन्या सिंह, सौम्या सिंह ने गोल्ड मेडल तो मानवी कुमारी ने सिल्वर मेडल्स जीता।
कुश्ती बालक वर्ग मे अंश कुमार, हिमांशु कुमार एवं गुरु आदर्श ने गोल्ड मेडल्स जीता वहीं उमंग प्रताप सिंह, श्लोक कुमार ,तन्मय कुमार, आदित्य यादव, यश कुमार एवं हिमांशु कुमार यादव ने सिल्वर मेडल्स तो अनमोल कुमार एवं शुभाकर कुमार ने ब्रंज मेडल्स जीता।
बॉक्सिंग वर्ग मे रोहन पाण्डेय ने गोल्ड और सुंदरम नारायण एवं रवि यादव ने सिल्वर मेडल्स जीता।
वुशू बालिका वर्ग मे दिव्यांशी बाजपेयी ने गोल्ड जीता वहीं बालक वर्ग मे पियूष कुमार , अभिषेक कुमार गोल्ड मेडल एवं प्रशांत कुमार ने गोल्ड मेडल जीता वहीं अंश कुमार ने सिल्वर मेडल तो अभिजीत कुमार ने ब्रंज़ मेडल जीता।
ताइक्वांडो मे श्रेयांश कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया वहीं कराटे मे लक्ष्य कुमार पाण्डेय ने ब्रंज मेडल जीता।
जुडो मे अनुभव प्रकाश, अमन मिश्रा,अभिनव राज , अनुभव प्रकाश एवं आयुष गुप्ता ने गोल्ड मेडल्स वहीं अभिनव जायसवाल ने सिल्वर मेडल तो आर्य श्रेष्ठ ने ब्रंज मेडल्स जीता। सभी विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता मे भाग लेंगे।
खिलाड़ियों के प्रशिक्षण मे प्रशिक्षक एस पी शुक्ला, नेहा कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी ने अहम भूमिका निभाया।
खिलाडियों के जीत पर विद्यालय के ए आर ओ श्रीमती शांति सिंह, मैनेजर एच के सिंह, प्राचार्य कौशिक विश्वास के साथ साथ खिलाडियों के अभिभावक, शिक्षक व शिक्षिकाओं ने खिलाडियों को बधाई व शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
![]()
No Comments