Human Live Media

HomeNewsमुकेश सहनी का आरक्षण पर बड़ा अल्टीमेटम, बोले- 2027 से पहले निषाद समाज को हक नहीं मिला तो BJP का नहीं करेंगे समर्थन

मुकेश सहनी का आरक्षण पर बड़ा अल्टीमेटम, बोले- 2027 से पहले निषाद समाज को हक नहीं मिला तो BJP का नहीं करेंगे समर्थन

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान निषाद
images (46)

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान निषाद समाज के आरक्षण को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला, तो समाज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन नहीं करेगा।

Table of Contents

    आरक्षण को लेकर संकल्प यात्रा का ऐलान

    मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के जरिए लोगों से संवाद कर रही है। इसके बाद पूरे प्रदेश में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान समाज के लोग गंगाजल हाथ में लेकर आरक्षण की मांग के समर्थन में संकल्प लेंगे।

    संजय निषाद पर भी साधा निशाना

    प्रेसवार्ता के दौरान मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद समाज के मूल मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। साथ ही उन्होंने तीन महीने के भीतर आरक्षण दिलाने की चुनौती देते हुए कहा कि यदि ऐसा होता है तो उनकी पार्टी समर्थन करेगी, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    केंद्र और राज्य सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

    मुकेश सहनी ने दावा किया कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा नेतृत्व ने निषाद समाज को आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि समाज अब अपने अधिकारों को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

    INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ने की बात

    वीआईपी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी पहले से ही INDIA गठबंधन का हिस्सा है और उत्तर प्रदेश में भी समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निषाद समाज को संगठित कर आरक्षण आंदोलन को व्यापक जनअभियान का रूप दिया जाएगा।

    Loading

    Comments are off for this post.