Human Live Media

HomeStateBiharनोखा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारियों में जुटे जदयू नेता

नोखा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारियों में जुटे जदयू नेता

रोहतास| नोखा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन नोखा बाजार समिति
IMG-20250829-WA0011

रोहतास|

Table of Contents

    नोखा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन नोखा बाजार समिति परिसर में होना है, जिसमें बिहार सरकार और केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

    प्रदेश महासचिव ने हथिनी, तिलई, बराव, मेयारी, सोतवा, बाजार, राजपुर, मौना और नसरीगंज सहित कई गांवों में जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार ने बिहार के चौमुखी विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाया गया है। पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण का लाभ देकर सरकार ने सामाजिक न्याय की मिसाल कायम की है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। खासकर महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश महासचिव ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह राशि सितंबर 2025 में सीधे खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी इन योजनाओं की बड़ी भूमिका होगी। ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

    जनसंपर्क अभियान के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और सम्मेलन को सफल बनाने का आश्वासन दिया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य विकास और सुशासन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारी संख्या में सम्मेलन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

    Loading

    No Comments