Human Live Media

HomeNewsपटना के दरियापुर भट्ठी में नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का जोर

पटना के दरियापुर भट्ठी में नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का जोर

राजधानी पटना के वार्ड-38 स्थित दरियापुर भट्ठी में सोमवार को नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) का उद्घाटन किया गया।
733831119_871954928834093_6025127405044126436_n

राजधानी पटना के वार्ड-38 स्थित दरियापुर भट्ठी में सोमवार को नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत और नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Table of Contents

    नया स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के हजारों लोगों को उनके घर के पास प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यहां सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आवश्यक जांच और दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए बताया कि केंद्र में दो एमबीबीएस डॉक्टर, पांच एएनएम, एक लैब तकनीशियन, एक फार्मासिस्ट और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती की गई है। वर्तमान में दो बेड की व्यवस्था है, जिसे भविष्य में जरूरत के अनुसार बढ़ाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में राज्य में 11 लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर और पांच लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में जल्द 400 नए बेड जोड़े जाएंगे, जहां ऑर्थोपेडिक एवं स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लगभग 15 हजार स्वास्थ्य केंद्रों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी निगरानी पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर जल्द नई नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है, ताकि लोगों को अपने जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

    Loading

    Comments are off for this post.