Human Live Media

HomeBlogAAP की सख्त चेतावनी, विधायकों का निलंबन नहीं हटा तो बजट सत्र से दूरी बनाएगी पार्टी

AAP की सख्त चेतावनी, विधायकों का निलंबन नहीं हटा तो बजट सत्र से दूरी बनाएगी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने साफ
atishi-pti-1

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने साफ कर दिया है कि अगर उसके चार विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी पूरे बजट सत्र का बहिष्कार करेगी।

Table of Contents

    रविवार को विपक्ष की नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेषाधिकार नोटिस और निलंबन जैसे कदमों के जरिए विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है।

    आतिशी ने बताया कि पिछले सत्र के दौरान AAP के चार विधायकों, संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह, को निलंबित कर दिया गया था। इतना ही नहीं, उन्हें विधानसभा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया गया।

    उन्होंने यह भी दावा किया कि लोक लेखा समिति (PAC) के सदस्य कुलदीप कुमार को समिति की बैठकों में शामिल नहीं किया गया और उन्हें ड्राफ्ट रिपोर्ट तक नहीं भेजी गई, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के खिलाफ है। आतिशी ने कहा कि उन्हें खुद भी चार विशेषाधिकार नोटिस मिले हैं, जो इस बात का संकेत है कि विपक्ष पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

    AAP ने चेतावनी दी है कि अगर विपक्ष की आवाज को इसी तरह दबाया गया, तो पार्टी अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किए जाने से होगी।

    दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने साफ कर दिया है कि अगर उसके चार विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी पूरे बजट सत्र का बहिष्कार करेगी

     

    Loading

    Comments are off for this post.