Human Live Media

HomeBlogबिहार राज्यसभा चुनाव की पांच सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प, एनडीए ने बनाई खास रणनीति

बिहार राज्यसभा चुनाव की पांच सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प, एनडीए ने बनाई खास रणनीति

बिहार में 16 मार्च को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान होना है। इस बार चुनाव इसलिए ज्यादा रोचक
PTI02_01_2026_000473B

बिहार में 16 मार्च को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान होना है। इस बार चुनाव इसलिए ज्यादा रोचक हो गया है क्योंकि मैदान में कुल छह उम्मीदवार हैं। ऐसे में खासकर पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

Table of Contents

    इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीए की सभी पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

    भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक देर रात तक चली। इस दौरान चुनावी रणनीति के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विधायकों को विस्तार से जानकारी दी गई। विधायकों को खास तौर पर यह बताया गया कि वोटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी गलती से बचना जरूरी है, ताकि किसी भी विधायक का वोट अमान्य न हो।

    बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी विधायक मतदान तक पटना में ही रहें। विधानसभा के उप मुख्य सचेतक विनोद नारायण झा ने बैठक का संचालन किया और विधायकों से अगले चार दिनों तक राजधानी में ही मौजूद रहने की अपील की।

    इसके अलावा विधायकों को सलाह दी गई कि वे किसी भी संदिग्ध या अनजान फोन कॉल पर भरोसा न करें और बिना आवश्यकता कहीं आने-जाने से बचें।

    बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार ने भी विधायकों को संबोधित किया। अन्य नेताओं ने भी चुनाव को लेकर पार्टी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    एनडीए की अगली बैठक 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित होगी। इसके बाद 15 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी के घर अंतिम रणनीति को लेकर एक और बैठक प्रस्तावित है।

    Loading

    Comments are off for this post.