Human Live Media

HomeStateBiharबिहार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक वोटिंग से रहे गायब, महागठबंधन में बढ़ी चिंता

बिहार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक वोटिंग से रहे गायब, महागठबंधन में बढ़ी चिंता

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान एनडीए खेमे के अधिकांश विधायक
91ee368c-0522-47f6-85dc-1a5cebcba5d4

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान एनडीए खेमे के अधिकांश विधायक अपना वोट डाल चुके हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

Table of Contents

    जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के तीन विधायक अब तक मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं। इनमें वाल्मीकिनगर से विधायक सुरेंद्र प्रसाद, फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास और मनिहारी से विधायक मनोहर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक फैसल रहमान भी मतदान के लिए अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

    इन चार विधायकों की गैरमौजूदगी से महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह की चिंता बढ़ गई है। महागठबंधन के नेता लगातार इन विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें मतदान के लिए विधानसभा पहुंचाया जा सके।

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के तीनों विधायक फिलहाल पटना में ही मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद वे विधानसभा परिसर में मतदान के लिए नहीं पहुंचे हैं। इस वजह से महागठबंधन खेमे में बेचैनी बढ़ गई है और पार्टी नेतृत्व स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।

    इस बीच विधानसभा परिसर में मतदान की प्रक्रिया जारी है और इन विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.