Human Live Media

HomeBlogमिशन 2027 की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर, उत्तराखंड में चलेगा पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान

मिशन 2027 की तैयारी में भाजपा ने कसी कमर, उत्तराखंड में चलेगा पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लक्ष्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक धारदार बनाने
announcement_of_bjp_candidates_for_uttarakhand_assembly_by_election_on_2_seats_1718298417

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लक्ष्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक धारदार बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने राज्यभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान शुरू करने का फैसला लिया है, जिसके जरिए जमीनी स्तर तक मजबूत और वैचारिक रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत 17 फरवरी को देहरादून में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला से होगी। इसके बाद 7 मार्च से 20 मार्च तक राज्य के सभी 304 मंडलों में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Table of Contents

    दिल्ली से मिले निर्देशों पर उत्तराखंड में एक्शन

    5 फरवरी को दिल्ली में संपन्न हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला के बाद उत्तराखंड भाजपा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले रोडमैप के आधार पर पार्टी अब इस महाप्रशिक्षण अभियान को जिला और मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी में जुटी है। अभियान के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के संयोजन में छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, हिमांशु संगतानी, रमेश चौहान, ऋषि कंडवाल और प्रदीप बिष्ट को शामिल किया गया है।

    सदस्य नहीं, अनुशासित कार्यकर्ता तैयार करना लक्ष्य

    भाजपा का मानना है कि हाल के वर्षों में पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं, लेकिन संगठन को मजबूत करने के लिए केवल सदस्यता पर्याप्त नहीं है। पार्टी अब इन सदस्यों को भाजपा की मूल विचारधारा, एकात्म मानववाद, अंत्योदय और संगठनात्मक अनुशासन से जोड़कर एक प्रशिक्षित कैडर के रूप में तैयार करना चाहती है।

    प्रशिक्षण में क्या सिखाया जाएगा?

    • प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को—
    • भाजपा का इतिहास, संगठनात्मक ढांचा और कार्यपद्धति
    • पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रवाद
    • समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनसंवाद
    • इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग
    • चुनाव प्रबंधन की बारीकियां
    • विपक्ष द्वारा गढ़े जा रहे नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब
    • केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं व उपलब्धियां

     विधायक और जनप्रतिनिधि भी होंगे प्रशिक्षित

    परिहार ने बताया कि पहले चरण में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 19 सांगठनिक जिलों, विधायकों, नगर निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। वहीं, बूथ और शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए वर्चुअल प्रशिक्षण मॉडल भी तैयार किया जा रहा है। भाजपा का मानना है कि यह महाप्रशिक्षण अभियान संगठन को न सिर्फ चुनावी रूप से मजबूत करेगा, बल्कि विचारधारा के स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को एकजुट और सजग बनाएगा।

    Loading

    Comments are off for this post.