Human Live Media

HomeStateBihar4 महीने जेल में बिताने के बाद आज बाहर आएंगे अनंत सिंह, पटना में भव्य स्वागत की तैयारी

4 महीने जेल में बिताने के बाद आज बाहर आएंगे अनंत सिंह, पटना में भव्य स्वागत की तैयारी

3 लाख रसगुल्ले बन रहे, समर्थकों के लिए भोज का इंतजाम; कल मोकामा में 50 किमी रोड शो पटना: मोकामा
anant-singh-pti-1762082205890

3 लाख रसगुल्ले बन रहे, समर्थकों के लिए भोज का इंतजाम; कल मोकामा में 50 किमी रोड शो

Table of Contents

    पटना: मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह सोमवार को जेल से रिहा होंगे। उन्हें RJD नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली है। करीब चार महीने बाद उनकी रिहाई हो रही है। जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह दोपहर करीब 2 बजे जेल से बाहर आएंगे और सीधे पटना स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। पटना के माल रोड स्थित आवास पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है। यहां बड़ा पंडाल बनाया गया है और करीब 1 से 1.5 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।गर्मी को देखते हुए पंखे और कूलर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में 10 से 15 हजार समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।

    3 लाख रसगुल्ले, कई तरह के व्यंजन

    समर्थकों के लिए बड़े पैमाने पर भोज का आयोजन किया गया है। करीब 3 लाख रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बाढ़ से पटना लाया जाएगा। इसके अलावा समोसा, पुड़ी, सब्जी, पुलाव और पनीर सहित कई व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। बता दें कि रिहाई के बाद अनंत सिंह मंगलवार को पटना से मोकामा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। उनका काफिला बड़हिया महारानी स्थान मंदिर तक जाएगा, जहां रास्ते में कई जगह समर्थक उनका स्वागत करेंगे।

    क्या है मामला

    30 अक्टूबर 2025 को मोकामा टाल क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर आरोप लगा था। 1 नवंबर को पटना के तत्कालीन एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मोकामा स्थित आवास से उन्हें गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेजा गया था।

    कोर्ट में क्या दलील दी गई

    जमानत के दौरान बचाव पक्ष ने कोर्ट में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गोली नहीं बताया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों के बयान में भी गोली चलाने की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा केस दर्ज कराने वाले बयान में हत्या का स्पष्ट जिक्र नहीं होने की बात भी कही गई।

    Loading

    Comments are off for this post.