Human Live Media

HomeCrimeआगरा में पुलिस पर गंभीर आरोप, युवक को चोरी काबुल करने को लेकर लगाया करंट , पांच के खिलाफ केस दर्ज

आगरा में पुलिस पर गंभीर आरोप, युवक को चोरी काबुल करने को लेकर लगाया करंट , पांच के खिलाफ केस दर्ज

आगरा: शहर के बेलनगंज इलाके में हुई चोरी के एक साल पुराने मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है।
WhatsApp Image 2026-03-21 at 3.20.34 PM

आगरा: शहर के बेलनगंज इलाके में हुई चोरी के एक साल पुराने मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। चोरी के आरोप में जेल भेजे गए एक युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट और बिजली का करंट लगाने की बात कही है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में तत्कालीन चौकी इंचार्ज समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें शिकायतकर्ता व्यापारी भी शामिल है।

Table of Contents

    क्या है पूरा मामला?

    एमएम गेट क्षेत्र के मोती कटरा निवासी ओमवीर सिंह तोमर बेलनगंज स्थित एक पावर टूल्स की दुकान पर काम करता था। कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी। इसी दौरान दुकान में चोरी की घटना हो गई, जिसके बाद दुकान मालिक ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने ओमवीर को इस मामले में आरोपी बना दिया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    युवक का आरोप, थाने में दी गई यातना

    ओमवीर सिंह का आरोप है कि 26 अगस्त 2025 को पुलिस टीम उसे पकड़कर थाने ले गई, जहां उससे जबरन चोरी कबूल कराने की कोशिश की गई। उसने दावा किया कि उसके साथ मारपीट की गई और संवेदनशील अंगों पर करंट लगाया गया। युवक का कहना है कि उसने बार-बार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी।

    रिश्वत और साजिश के आरोप

    पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने दुकान मालिक से पैसे लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही पुराने और खराब सामान को बरामदगी दिखाकर उसे फंसाया गया। उसके अनुसार, दुकान मालिक के साथ पहले से विवाद होने के कारण उसे झूठे मामले में फंसाया गया। जेल से रिहा होने के बाद युवक ने कई पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर अब मामला दर्ज हुआ है।

    पुलिस का पक्ष

    छत्ता थाने के इंस्पेक्टर के अनुसार, चोरी के मामले में ओमवीर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी निशानदेही पर सामान भी बरामद किया गया था। फिलहाल कोर्ट के निर्देश पर दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.