Human Live Media

HomeBlogउत्तराखंड के हल्द्वानी में डायल 112 का दुरुपयोग पड़ा भारी: फायरिंग की फर्जी सूचना देने पर युवक से 5 हजार का जुर्माना

उत्तराखंड के हल्द्वानी में डायल 112 का दुरुपयोग पड़ा भारी: फायरिंग की फर्जी सूचना देने पर युवक से 5 हजार का जुर्माना

हल्द्वानी। आपातकालीन सेवा डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। मुखानी थाना पुलिस
istockphoto-1326793926-612×612Calcutta, India - August 15, 2014: Indian police with walkie talkie. Police squad the place with walkie talkie.

हल्द्वानी। आपातकालीन सेवा डायल 112 पर फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। मुखानी थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद सूचना को फर्जी पाया और संबंधित युवक पर पुलिस एक्ट के तहत 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

Table of Contents

    पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे मल्ला फतेहपुर ऊंचापुल क्षेत्र निवासी एक युवक ने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और फायरिंग भी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर उप निरीक्षक और पीसीआर टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।

    पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने पर फायरिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। जांच में स्पष्ट हुआ कि मामला आपसी विवाद और कहासुनी तक सीमित था। किसी प्रकार की गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई।

    झूठी सूचना देकर पुलिस संसाधनों को व्यर्थ में व्यस्त करने पर युवक को थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डायल 112 केवल आपातकालीन परिस्थितियों के लिए है। फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि इससे वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने में बाधा आती है।

    Loading

    Comments are off for this post.