Human Live Media

HomeStateBiharकैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

कैमूर: आज कैमूर जिला में नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर में अपने पूर्ववर्ती जिलाधिकारी सुनील कुमार
IMG-20251211-WA0007

कैमूर: आज कैमूर जिला में नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर में अपने पूर्ववर्ती जिलाधिकारी सुनील कुमार से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

Table of Contents

    समाहरणालय पहुंचने पर पूर्ववर्ती जिला पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात नितिन कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से जिला पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया।

    कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ,जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला सब रजिस्टार,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,स्थापना उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Loading

    No Comments