Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास में नामांकन प्रक्रिया जारी, दूसरे चरण में तीन अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा — आज 64 ने एनआर कटवाया

रोहतास में नामांकन प्रक्रिया जारी, दूसरे चरण में तीन अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा — आज 64 ने एनआर कटवाया

सासाराम, 16 अक्टूबर बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत नामांकन की प्रक्रिया रोहतास जिले के
IMG-20251016-WA0025

सासाराम, 16 अक्टूबर

Table of Contents

    बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत नामांकन की प्रक्रिया रोहतास जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जारी है। 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के बाद से नामांकन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारू रूप से चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के निर्देशन में यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है।

     

    निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने का समय प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। इसी क्रम में गुरुवार को, यानी 16 अक्टूबर 2025 को कुल तीन अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार आज नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

     

    वहीं, आज कुल 64 एनआर (नामांकन रसीद) काटी गईं। इसमें 207-चेनारी (अ.जा.) से 15, 208-सासाराम से 9, 209-करगहर से 6, 210-दिनारा से 10, 211-नोखा से 7, 212-डिहरी से 8 तथा 213-काराकाट से 9 अभ्यर्थियों ने एनआर कटवाया। सभी निर्वाचन क्षेत्र कार्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ जारी है।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्याशी और उनके समर्थक आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि नामांकन प्रक्रिया शांति, सुव्यवस्था और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।

    Loading

    No Comments