Last updated: December 15th, 2025 at 02:15 am

कोचस। कोचस पावर ग्रिड से जुड़े करगहर फीडर की विद्युत आपूर्ति 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी ग्रिड के एसडीओ सुनील कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि पावर ग्रिड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं को पूर्व सूचना देते हुए अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने जरूरी और आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि कार्य समाप्त होने के बाद निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
![]()
No Comments