Human Live Media

HomeStateBiharएक वर्षीय बालिका मानवी को मिला नया जीवन, अमेरिकी दंपत्ति ने लिया गोद

एक वर्षीय बालिका मानवी को मिला नया जीवन, अमेरिकी दंपत्ति ने लिया गोद

सासाराम। आज दिनांक 09 दिसंबर 2025 को रोहतास जिला प्रशासन की देखरेख में एक संवेदनशील और मानवता से जुड़ा कार्य
IMG-20251209-WA0010

सासाराम। आज दिनांक 09 दिसंबर 2025 को रोहतास जिला प्रशासन की देखरेख में एक संवेदनशील और मानवता से जुड़ा कार्य संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी, रोहतास श्रीमती उदिता सिंह द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, रोहतास में आवासित एक वर्षीय बालिका मानवी का अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण आदेश पारित किया गया। इसके बाद बालिका मानवी को संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो निवासी दत्तक ग्राही दंपत्ति को विधिवत गोद सौंपा गया।

Table of Contents

     

    दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न कराई गई। आदेश के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदया ने बालिका को गोद लेने वाले दंपत्ति को बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा यह परामर्श दिया कि वे उसके टीकाकरण, स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें।

     

    इस भावुक क्षण के दौरान अमेरिकी दंपत्ति बालिका मानवी को लेकर काफी प्रसन्नचित एवं भावुक नजर आए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं बाल संरक्षण इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवी को हर संभव बेहतर जीवन देने का प्रयास करेंगे।

     

    उक्त अवसर पर

     

    वरीय उप समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती विनीता कुमारी,

     

    विशेष कार्य पदाधिकारी, रोहतास श्री आशीष रंजन,

     

    बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री विक्रमादित्य पाल,

     

    समन्वयक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान रोहतास श्री मिथिलेश कुमार

    तथा अन्य मीडिया कर्मी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

     

     

    जिला प्रशासन ने इसे एक सफल और संवेदनशील दत्तक ग्रहण प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इससे न केवल बालिका को एक सुरक्षित भविष्य मिला है, बल्कि समाज में दत्तक ग्रहण को लेकर सकारात्मक संदेश भी गया है।

    Loading

    No Comments