Last updated: September 27th, 2025 at 02:50 am

बिक्रमगंज। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और काराकाट से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पवन सिंह शुक्रवार को बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य गर्ग की अदालत में पेश हुए। यह उनकी दूसरी पेशी थी। मामला लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है। इस पर अदालत में सुनवाई की गई।
सुबह से ही अभिनेता पवन सिंह के कोर्ट आने की चर्चा पूरे इलाके में थी। जैसे ही वे न्यायालय पहुंचे, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क से लेकर न्यायालय परिसर तक लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए लोग छतों और दुकानों के सामने खड़े होकर घंटों इंतजार करते रहे।
कोर्ट के बाहर माहौल किसी फिल्मी सेट जैसा नजर आया। युवाओं की भीड़ नारे लगाती रही, वहीं कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखे। पुलिस और प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती करनी पड़ी।
अदालत में संक्षिप्त सुनवाई के बाद अगली तारीख मुकर्रर कर दी गई। पवन सिंह कोर्ट से बाहर निकले तो लोगों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और चुपचाप अपने वाहन से निकल गए।
पवन सिंह की पेशी के दौरान जिस तरह भीड़ जुटी, उसने यह साबित कर दिया कि उनकी लोकप्रियता फिल्मों से निकलकर राजनीति तक बरकरार है।
![]()
No Comments