Last updated: November 1st, 2025 at 01:07 am

सासाराम (रोहतास): बिहार विधानसभा चुनाव–2025 के दूसरे चरण के तहत बुधवार को रोहतास जिले के डीएवी स्कूल, अदमापुर में मतदान ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए डाक मतपत्र (Postal Ballot) के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
जिले भर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए मतदान कर्मियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे तक जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कर्मियों द्वारा इस प्रकार मतदान किया गया —
चेनारी विधानसभा में 75, सासाराम में 98, करगहर में 109, दिनारा में 85, नोखा में 118, डिहरी में 134 और काराकाट विधानसभा में 162 मतदान कर्मियों ने डाक मतपत्र से मतदान किया है।
डाक मतपत्र मतदान की प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित की गई। मतदान कर्मियों ने शांतिपूर्ण माहौल में अपने मत दिए।
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनी रहे।
डीएवी अदमापुर स्थित मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीएपीएफ एवं जिला पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरे परिसर में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान कर्मियों का यह मतदान चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे सभी मतदानकर्मी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने मताधिकार का भी प्रयोग कर सकें।
![]()
No Comments