Human Live Media

HomeStateBiharभलुनी धाम में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, लोगों में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री देखने की उत्सुकता

भलुनी धाम में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज, लोगों में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री देखने की उत्सुकता

दिनारा। आगामी 13 सितंबर को दिनारा विधानसभा क्षेत्र के भलुनी धाम उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित होने वाले एनडीए
IMG-20250909-WA0010

दिनारा। आगामी 13 सितंबर को दिनारा विधानसभा क्षेत्र के भलुनी धाम उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया गया। आयोजन समिति से जुड़े नेताओं ने तैयारी का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Table of Contents

    कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। खासकर ग्रामीण इलाकों में इस आयोजन की चर्चा जोर पकड़ रही है। लोग बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर पंडाल, मंच और व्यवस्था से जुड़े कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सम्मेलन ऐतिहासिक होने वाला है और इसमें भारी भीड़ उमड़ेगी।

    निरीक्षण के दौरान मौजूद नेताओं ने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरने का काम करेगा। एनडीए की एकजुटता और जनता के बीच उसकी पकड़ को यह आयोजन और मजबूत करेगा। खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता को देखते हुए लोगों में अलग ही उत्साह है।

    गांव-गांव में चर्चा है कि लोग एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास और सुशासन की जो नींव रखी है, उसे आगे भी जारी रखना चाहिए। सम्मेलन की तैयारियों को देखकर आम जनता के बीच यह संदेश गया है कि एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है और नीतीश कुमार को फिर से नेतृत्व सौंपने की मांग दिन-ब-दिन प्रबल हो रही है।

    लोगों का कहना है कि 2025 में भी वही नारा गूंज रहा है – “फिर से नीतीश”। सम्मेलन को लेकर आम जनमानस में गहरी खुशी और विश्वास का भाव है। कार्यकर्ता और समर्थक इसे ऐतिहासिक क्षण मान रहे हैं।

    इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और नीतीश कुमार का अनुभव और साफ-सुथरी छवि ही राज्य को नई दिशा देने में सक्षम है।

    सम्मेलन से पहले ही जिस तरह लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि आगामी चुनावी माहौल में एनडीए को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।

    Loading

    No Comments