Human Live Media

HomeNewsप्रधानाध्यापक शशि भूषण श्रीवास्तव के निधन पर शोक, शिक्षकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रधानाध्यापक शशि भूषण श्रीवास्तव के निधन पर शोक, शिक्षकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दिनारा (रोहतास) स्थित बलदेव संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शशि भूषण श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक
WhatsApp Image 2026-06-24 at 10.19.23 AM

दिनारा (रोहतास) स्थित बलदेव संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शशि भूषण श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सम्मान में बिहार संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक संघ, जिला शाखा रोहतास की ओर से एक शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Table of Contents

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक प्रमोद पांडेय ने की। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद पांडेय तथा सचिव शारदा नंद पांडेय ने कहा कि श्री श्रीवास्तव एक कर्मठ, विनम्र और संस्कृत शिक्षा के प्रति पूर्णतः समर्पित शिक्षक थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वक्ताओं ने यह भी बताया कि पिछले कई महीनों से उनका वेतन लंबित था, जिससे संस्कृत शिक्षकों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

    इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि दिवंगत शिक्षक के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा उनके आश्रित पुत्र को अनुकंपा के आधार पर नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही यह भी मुद्दा उठाया गया कि संस्कृत शिक्षकों का पिछले चार माह से वेतन लंबित है तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों की वेतन विसंगति (संकल्प 1204) का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है।

    सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री श्रीवास्तव सरल, सौम्य और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

    Loading

    Comments are off for this post.