Human Live Media

HomeStateBiharईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

रोहतास। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सोमवार को दिनांक 15 दिसंबर 2025 को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस
IMG-20251215-WA0011

रोहतास। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में सोमवार को दिनांक 15 दिसंबर 2025 को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अग्निशमन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Table of Contents

     

    निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता (फंक्शनैलिटी) के संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अग्निशमन पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संरक्षित रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि अग्निशमन यंत्रों को एक्सपायर होने से पूर्व ही रिफिल करा लिया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

     

    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त सुरक्षा गार्डों की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।

     

    इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के समय उपस्थित रहे।

     

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

    Loading

    No Comments