Human Live Media

HomePoliticsनीतीश कुमार से मिले RCP सिंह, JDU में वापसी की चर्चाओं को मिला नया बल; समर्थकों ने उठाई शामिल कराने की मांग

नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह, JDU में वापसी की चर्चाओं को मिला नया बल; समर्थकों ने उठाई शामिल कराने की मांग

बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
nitish-rcp-1782556248390

बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर उनकी जेडीयू में संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, आरसीपी सिंह नालंदा के बिपीन यादव के साथ एक ही वाहन से 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिपीन यादव की पहल पर ही इस मुलाकात की व्यवस्था हुई। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच अलग से लंबी बातचीत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

    सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान मौजूद आरसीपी सिंह के समर्थकों ने नीतीश कुमार से उनकी तत्काल पार्टी में वापसी कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले पर विचार करने की बात कही और अपने दो करीबी सहयोगियों संजय गांधी तथा ललन सर्राफ को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष से चर्चा करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद निर्णय को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया गया।

    मुलाकात समाप्त होने के बाद आरसीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनकी नीतीश कुमार से आत्मीय मुलाकात हुई और दोनों के बीच बातचीत भी हुई। तस्वीर में बिपीन यादव भी मौजूद दिखाई दिए।

    गौरतलब है कि आरसीपी सिंह लंबे समय तक नीतीश कुमार के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के साथ-साथ उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। हालांकि बाद में दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरी बढ़ी और उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

    जेडीयू से अलग होने के बाद आरसीपी सिंह ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई, लेकिन उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। पिछले कुछ समय से वे सार्वजनिक मंचों पर लगातार यह कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार और उनके परिवार के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध आज भी कायम हैं।

    फिलहाल इस मुलाकात के बाद आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

    Loading

    Comments are off for this post.