Human Live Media

HomeStateBiharदो करोड़ की ठगी में राजद नेता गिरफ्तार, गोपालगंज से रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दो करोड़ की ठगी में राजद नेता गिरफ्तार, गोपालगंज से रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रोहतास | रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम से चावल दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये
WhatsApp Image 2025-12-16 at 20.57.45

रोहतास |

Table of Contents

    रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम से चावल दिलाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक राजद नेता को गोपालगंज जिले से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि आरोपी ने चावल उपलब्ध कराने का झांसा देकर पीड़ित पक्ष से बड़ी रकम वसूल ली थी। काफी समय तक चावल की आपूर्ति नहीं होने और पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    जांच के दौरान ठगी के पुख्ता सबूत मिलने के बाद रोहतास पुलिस की टीम ने गोपालगंज में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस ठगी में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।

    एएसपी संकेत कुमार ने कहा कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

    Loading

    No Comments