Human Live Media

HomeNewsबांकीपुर उपचुनाव में RLJP भी आजमाएगी किस्मत, प्रिंस पासवान ने उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव में RLJP भी आजमाएगी किस्मत, प्रिंस पासवान ने उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं।
750x450_403073-prince-paswan

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। जनसुराज की ओर से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने भी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

Table of Contents

    पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस पासवान ने घोषणा की कि आरएलजेपी इस उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। हालांकि उम्मीदवार के नाम का खुलासा जल्द किए जाने की बात कही गई है।

    यह घोषणा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर पटना स्थित आरएलजेपी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद चंदन सिंह समेत कई नेताओं ने रामविलास पासवान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपति कुमार पारस ने रामविलास पासवान के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।

    प्रिंस पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं और उनकी जयंती को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दोनों गुटों ने अपने-अपने स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया।

    मीडिया से बातचीत के दौरान प्रिंस पासवान ने भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं, लेकिन जब तक न्यायिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बांकीपुर उपचुनाव में अब विभिन्न दलों की सक्रियता बढ़ने से मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.