Human Live Media

HomeStateBiharनोखा में सड़क हादसा: एक की मौत, बाइक सवार गंभीर

नोखा में सड़क हादसा: एक की मौत, बाइक सवार गंभीर

नोखा/रोहतास:नोखा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पीएनबी बैंक के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की
images (1)

नोखा/रोहतास:नोखा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पीएनबी बैंक के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Table of Contents

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैदल व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार भी बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय दुकानदार बलिराम साह ने घायल दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नोखा पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पैदल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सासाराम रेफर कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और नोखा थाना को जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर दरोगा विकास कुमार व बाल्मिकी साह पुलिस बल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया।

    मृतक की पहचान मरयगंज, अररिया जिले के ठेकपुरा भोरहा वार्ड-16 निवासी 60 वर्षीय तुलेश्वर यादव, पिता हेमंत यादव के रूप में हुई। बताया गया कि वह कभी-कभार स्टेशन क्षेत्र में दिखाई देते थे और स्थानीय लोग उन्हें साधु जी के नाम से पहचानते थे। पुलिस ने मृतक के बेटे को फोन पर हादसे की सूचना दी।

    वहीं घायल बाइक सवार की पहचान खरवत गांव निवासी स्व. संजय राय के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे सासाराम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Loading

    No Comments