Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास: वोटर कार्ड शिकायत और सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय, मतदान 11 नवंबर को

रोहतास: वोटर कार्ड शिकायत और सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय, मतदान 11 नवंबर को

रोहतास: कम्प्लेन मॉनिट्रिंग-सह-रोहतास जिला नियंत्रण कक्ष-सह-हेल्पलाइन कोषांग की नोडल अधिकारी सुश्री विनिता कुमारी ने बताया कि गहन पुनरीक्षण या वोटर
IMG-20251014-WA0015

रोहतास: कम्प्लेन मॉनिट्रिंग-सह-रोहतास जिला नियंत्रण कक्ष-सह-हेल्पलाइन कोषांग की नोडल अधिकारी सुश्री विनिता कुमारी ने बताया कि गहन पुनरीक्षण या वोटर कार्ड से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत या सहायता के लिए आम नागरिक सरकार द्वारा जारी टॉल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कोषांग चुनाव कार्य समाप्ति तक 24 घंटे चालू रहेगा।

Table of Contents

     

    उन्होंने बताया कि अब तक वोटर कार्ड से संबंधित शिकायत और सहायता के लिए NGSP (National Grievance Service Portal) पर कुल 284 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण कर दिया गया है।

     

    सुश्री विनिता कुमारी ने आम नागरिकों के लिए मतदाता सूची और शिकायत से जुड़ी प्रमुख जानकारी भी साझा की:

     

    अपना नाम मतदाता सूची में जांचने के लिए: अपने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची voters.eci.gov.in से डाउनलोड कर देखें या “Search Your Name in Voter List” में विवरण दर्ज करें।

     

    जन्म तिथि सुधार: Form-8 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर जन्म तिथि में सुधार कर सकते हैं।

     

    दो जगह नाम होने पर हटाना: Form-7 के जरिए एक मतदाता सूची से नाम हटाया जा सकता है।

     

    मतदान तिथि: आपके विधानसभा क्षेत्र में मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा।

     

     

    इसके अलावा, इस कोषांग में CVIGIL का कार्य भी चल रहा है। आम नागरिक CVIGIL पोर्टल या CVIGIL मोबाइल ऐप के माध्यम से आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    Loading

    No Comments