Human Live Media

HomeStateBiharमहाराष्ट्र की गुमशुदा युवती को आरपीएफ ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

महाराष्ट्र की गुमशुदा युवती को आरपीएफ ने बरामद कर परिजनों को सौंपा

डेहरी ऑन सोन (रोहतास): रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महाराष्ट्र के
IMG-20251028-WA0016

डेहरी ऑन सोन (रोहतास): रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महाराष्ट्र के कोपरखैराने थाना में दर्ज गुमशुदा युवती को बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा। दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को रेल मदद रेफरेंस संख्या-2025102605489 के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि कोपरखैराने थाना, नवी मुंबई में दर्ज गुमशुदा युवती, काल्पनिक नाम राधिका राठौड़ (उम्र 30 वर्ष, पिता- काशीराम राठौड़, निवासी- सेक्टर-30, रूम नंबर-20, ओम कार्तिक अपार्टमेंट, कोपरखैराने, नवी मुंबई) अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के टिकट काउंटर प्रतीक्षालय में बैठी है। सूचना के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से युवती का फोटो भी प्राप्त हुआ। महिला आरक्षी प्रीति कुमारी के सहयोग से प्राप्त फोटो के आधार पर उक्त युवती, सुष्मिता संतोष राठौड़, को अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के टिकट काउंटर के पास से बरामद किया गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने अपनी मां से झगड़े के बाद दो-तीन दिन पहले घर छोड़ दिया था और भटकते हुए स्टेशन तक पहुंच गई थी। छानबीन के दौरान कोपरखैराने थाना के स्टेशन इंचार्ज ने पुष्टि की कि दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को उक्त युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसकी प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुई। इसके बाद, युवती की बहन रानी जय सोलंकी (मोबाइल नंबर: 9326640461) और माता (मोबाइल नंबर: 8080618822) से संपर्क किया गया। परिजनों ने अपनी सहमति से युवती को उनके विश्वसनीय व्यक्ति धर्मेंद्र कुमार (उम्र 29 वर्ष, पिता- प्रमोद प्रसाद, निवासी- मुड़वरिया, थाना- पिपरिया, जिला- लखीसराय, बिहार, मोबाइल नंबर: 7632849938) को सौंपने की बात कही। उचित सत्यापन और पहचान के बाद, कोपरखैराने थाना के इंचार्ज, युवती की सहमति और परिजनों की रजामंदी से महिला आरक्षी प्रीति कुमारी की उपस्थिति में दो गवाहों के समक्ष सुपुर्दगी नामा तैयार कर युवती को धर्मेंद्र कुमार को सौंप दिया गया। आरपीएफ की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से न केवल गुमशुदा युवती को सुरक्षित बरामद किया गया, बल्कि उसे उसके परिजनों से मिलाने में भी सफलता प्राप्त हुई।

Table of Contents

     

    Loading

    No Comments