Human Live Media

HomeStateBiharकोचस में सचिन पायलट के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संतोष मिश्रा ने ‘पंजा’ पर वोट की अपील

कोचस में सचिन पायलट के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संतोष मिश्रा ने ‘पंजा’ पर वोट की अपील

कोचस (रोहतास)। करगहर विधानसभा क्षेत्र के कोचस गंगवलिया बन से कोचस बाजार होते हुए करगहर सेमरी मोड़ तक रविवार को
IMG-20251103-WA0065

कोचस (रोहतास)। करगहर विधानसभा क्षेत्र के कोचस गंगवलिया बन से कोचस बाजार होते हुए करगहर सेमरी मोड़ तक रविवार को भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता और उत्साह में चार चाँद लगा दिए।

Table of Contents

     

    रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जेसीबी से फूलों की वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। हजारों की भीड़ ‘संतोष मिश्रा जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठी।

     

    इस अवसर पर विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि आगामी 11 नवंबर को 03 नंबर “पंजा” छाप पर बटन दबाकर करगहर के उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की दिशा में अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि जनता का यह अपार समर्थन और जनआशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है।

     

    विधायक मिश्रा ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब आने वाले परिणामों की स्पष्ट झलक दे रहा है।

    Loading

    No Comments