Human Live Media

HomeStateBiharसासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान, नामांकन 20 अक्टूबर से शुरू

सासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान, नामांकन 20 अक्टूबर से शुरू

सासाराम (रोहतास) : 208 - सासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु मतदान 11 नवंबर
IMG-20251013-WA0056

सासाराम (रोहतास) : 208 – सासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु मतदान 11 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Table of Contents

    निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को या श्री हर्ष हरि, सहायक निर्वाचक अधिकारी, 208 – सासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अंचल अधिकारी, तिलौथू, रोहतास को अभ्यर्थी या उनके किसी प्रस्थापक द्वारा 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) से निर्धारित समयानुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्वाचक अधिकारी, 208 – सासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

     

    नामांकन पत्र का प्रारूप पूर्वोक्त स्थान एवं समय पर उपलब्ध रहेगा।

     

    इसके अलावा, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को सुबह 11:00 बजे निर्वाचक अधिकारी, 208 – सासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, रोहतास के कार्यालय प्रकोष्ठ में की जाएगी।

     

    अभ्यर्थी अपनी अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना स्वयं, उनके प्रस्थापक या लिखित प्राधिकृत निर्वाचन अभिकर्त्ता द्वारा 23 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे से पूर्व निर्वाचक अधिकारी, 208 – सासाराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, रोहतास के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रस्तुत कर सकते हैं।

     

    चुनाव अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों और मतदाताओं से निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    Loading

    No Comments