Human Live Media

HomeStateBiharएसडीएम सासाराम डॉ नेहा कुमारी द्वारा वृद्ध, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण

एसडीएम सासाराम डॉ नेहा कुमारी द्वारा वृद्ध, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण

सासाराम। रोहतास जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय है।
WhatsApp Image 2025-12-24 at 20.50.53

सासाराम। रोहतास जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय है। इसी कड़ी में सासाराम में अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम डॉ नेहा कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर वृद्ध, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
वहीं, बिक्रमगंज में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज प्रभात कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा असहाय व जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण किया जा रहा है। अंचल स्तर पर भी राजस्व एवं प्रशासनिक कर्मियों के माध्यम से कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है। इसके साथ ही नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति ठिठुरने को मजबूर न हो, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर रैन बसेरों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Table of Contents

    Loading

    No Comments