Last updated: September 27th, 2025 at 02:52 am

डेहरी। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गुरुवार को डेहरी पहुंचे। उनका यह आगमन गौ मतदाता संकल्प यात्रा के तहत हुआ है। इस यात्रा के माध्यम से वे जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठन की रूपरेखा बता रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि गौ रक्षा और सनातन संस्कृति की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने साफ किया कि उनका संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। इस सिलसिले में वे शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे।
यात्रा के दौरान समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शंकराचार्य के स्वागत में जुटी रही। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।
![]()
No Comments