Human Live Media

HomeNewsशेषनाग सड़क विवाद पर महबूबा मुफ्ती को NC का जवाब, इमरान डार बोले- 2023 में सड़क चौड़ीकरण पर क्यों नहीं उठी आवाज?

शेषनाग सड़क विवाद पर महबूबा मुफ्ती को NC का जवाब, इमरान डार बोले- 2023 में सड़क चौड़ीकरण पर क्यों नहीं उठी आवाज?

जम्मू-कश्मीर में शेषनाग सड़क निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पर्यावरण को
mehbooba-1746795391

जम्मू-कश्मीर में शेषनाग सड़क निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के आरोपों पर अब नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इमरान डार ने महबूबा के विरोध को ‘चुनिंदा आक्रोश’ बताते हुए उनकी राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं।

Table of Contents

    इमरान डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती और PDP की ओर से किया जा रहा विरोध बेबुनियाद है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2023 में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने श्री अमरनाथ जी यात्रा (SANJY) मार्ग को चौड़ा किया था। उस दौरान BRO ने मार्ग पर पहली गाड़ी पहुंचने का जश्न भी मनाया था, लेकिन तब इस मुद्दे पर किसी राजनीतिक दल ने आपत्ति नहीं जताई थी।

    दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला सरकार पर शेषनाग के संवेदनशील पर्यावरण को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि 23 जनवरी 2026 को कैबिनेट की ओर से BRO के प्रोजेक्ट बीकन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) का विस्तार किया गया, जिससे शेषनाग तक सड़क निर्माण का रास्ता खुला।

    महबूबा ने इस फैसले को पर्यावरण के लिहाज से खतरनाक बताते हुए कहा था कि इससे शेषनाग का नाजुक इकोसिस्टम प्रभावित हो सकता है और अमरनाथ यात्रा पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने सरकार से इस समझौते को वापस लेने की मांग की है।

    फिलहाल शेषनाग में सड़क निर्माण और पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नई बहस का विषय बन गया है। एक तरफ PDP सरकार के फैसले पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी तरफ NC पुराने सड़क चौड़ीकरण का हवाला देकर महबूबा मुफ्ती के विरोध को राजनीतिक बता रही है।

    Loading

    Comments are off for this post.